Vikaspuri (NCT of Delhi)
Present Address
कमरा नं. 708, सातवीं मंजिल, ए-विंग, दिल्ली सचिवालय, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली-110002
Official Details
Biodata
डॉ. पंकज कुमार सिंह
कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
संक्षिप्त परिचय
डॉ. पंकज कुमार सिंह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विकासपुरी (विधानसभा क्षेत्र-31) से विधायक निर्वाचित हुए हैं और वर्तमान में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं।
डॉ. पंकज कुमार सिंह छात्र जीवन से ही समाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे है और 2007 में पहली बार दिल्ली नगर निगम में कुँवर सिंह नगर वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए तत्पश्चात पुन: 2012 में दूसरी बार पार्षद चुने गए।
नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान डा. पंकज कुमार सिंह स्टैंडिंग कमिटी के डिप्टी चेयरमैन चुने गए तथा दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उपरोक्त पदों रहते हुए इन्होंने दिल्ली के बुनियादी ढांचे के विकास, जल आपूर्ति प्रबंधन और नगर प्रशासन को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ. पंकज कुमार सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक निष्ठावान एवं समर्पित स्वयंसेवक रहे हैं। इन्होंने संघ के विभिन्न अभियानों और गतिविधियों में भाग लेते हुए राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने सदैव पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और उद्देश्यों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने दिल्ली प्रदेश भाजपा में पूर्वांचल मोर्चा के महामंत्री के रूप में कार्य किया और दिल्ली में पूर्वांचल समुदाय को भाजपा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
डॉ. पंकज कुमार सिंह का परिवार बिहार के बक्सर जिले के ग्राम धरौली से संबंध रखता है। उनके पिता स्व. श्री राजमोहन सिंह दिल्ली नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे, माता स्व. सीता सिंह एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। डॉ. सिंह के बड़े भाई श्री मनोज कुमार सिंह, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता है, जबकि दूसरे भाई श्री नीरज कुमार सिंह, दिल्ली उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है। पत्नी डॉ. रश्मि सिंह दंत चिकित्सक हैं जबकि छोटे भाई राहुल कुमार सिंह, बहन विजया सिंह एव भतीजा शाश्वत सिंह भी दिल्ली उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं।
डॉ. पंकज कुमार सिंह एक दंत चिकित्सक (डेंटल सर्जन) हैं और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता एवं अनुभव सराहनीय हैं। चिकित्सा क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने जनता की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विधायक और मंत्री बनने के बाद भी वे समाज के कमजोर वर्गों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहे हैं।
डॉ. पंकज कुमार सिंह समर्पित समाजसेवी और चिकित्सक हैं। उन्होंने अपने अनुभव, कार्यकुशलता, और नीतिगत दूरदृष्टि से समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया है।
अपने सुदृढ़ प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा की प्रतिबद्धता के कारण वे एक लोकप्रिय एवं प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार


